लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनकारियों ने उपाध्याय, अन्य को रिहा करने की मांग को लेकर थाने के बाहर सड़क अवरुद्ध की

By भाषा | Updated: August 10, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त जंतर-मंतर पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय और पांच अन्य को रिहा करने की मांग को लेकर लोगों के एक समूह ने मंगलवार को यहां कनॉट प्लेस थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

अधिकारियों ने बताया कि खुद को हिन्दू नेता बताने वाली रागिनी तिवारी सहित लगभग 40-50 लोगों ने कनॉट प्लेस थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए सड़क अवरुद्ध कर दी, जिससे क्षेत्र में यातायात जाम हो गया।

पुलिस ने कहा कि हालांकि प्रदर्शनकारियों को बाद में क्षेत्र से हटाकर बस के जरिए उनके गंतव्यों तक भेज दिया गया।

जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम विरोधी नारों से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया था।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने कहा, ‘‘बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुए एक कार्यक्रम में भड़काऊ नारेबाजी के संबंध में कनॉट प्लेस थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अश्विनी उपाध्याय, प्रीत सिंह, दीपक सिंह, दीपक कुमार, विनोद शर्मा और विनीत वाजपेयी के रूप में हुई है।’’

जंतर-मंतर पर भारत जोड़ो आंदोलन द्वारा रविवार को किए गए प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। उपाध्याय ने मुस्लिम विरोधी नारेबाजी की किसी घटना में शामिल होने से इनकार किया था।

उन्होंने कहा था, ‘‘मैंने दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर वायरल हुए वीडियो की जांच करने को कहा है। यदि वीडियो सही है, तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर