लाइव न्यूज़ :

लाल किले पर हिंसा के मामले में प्रदर्शनकारी को पुलिस हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: July 1, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली की एक अदालत ने गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हिंसा और तोड़फोड़ में कथित संलिप्तता के मामले में पूछताछ के लिए 26 वर्षीय एक प्रदर्शनकारी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की रैली के दौरान लाल किले पर हिंसा और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। किसानों के प्रदर्शन में कथित रूप से सक्रिय भूमिका निभाने वाले आरोपी बूटा सिंह को बुधवार को पंजाब के तरण तारण से गिरफ्तार किया गया था। उसके सिर पर 50,000 रुपये का इनाम था और वह पिछले पांच महीने से फरार था।

दिल्ली पुलिस ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट शिवली तलवार को बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी को तफ्तीश के लिए यहां से करीब 500 किलोमीटर दूर तरण तारण ले जाया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि वह कथित षड्यंत्र के लिए धन के स्रोत, सिंह के बैंक खातों में धन जमा होने के बारे में पता लगाएगी, उसके सोशल मीडिया खातों की जांच करेगी, मोबाइल बरामद करेगी तथा घटना के समय पहने गये कपड़े जब्त करेगी।

पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी को वीडियो क्लिप और सीसीटीवी फुटेज दिखाकर उसके साथ सिंघू बॉर्डर से लाल किला आने वाले तथा तोड़फोड़ करने वाले सह-आरोपियों की पहचान कराएगी।

न्यायाधीश ने 30 जून को पारित आदेश में आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह