लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार के बंद के आदेश के खिलाफ नागपुर-मुंबई में व्यापारियों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: April 6, 2021 19:29 IST

Open in App

नागपुर/मुंबई, छह अप्रैल महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोविड-19 की रोकथाम के लिए लगाए गए नए प्रतिबंधों के विरोध में नागपुर और मुंबई में प्रमुख बाजारों के व्यवसाइयों और दुकानदारों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया।

सरकार की ओर से जारी नए नियमों के अनुसार, दवा, दूध, सब्जी आदि आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों को छोड़कर अन्य गैर जरूरी वस्तुएं बेचने वाली दुकानों और प्रतिष्ठानों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

नागपुर में इतवारी, गांधीबाग और जरीपटका के दुकानदारों ने राज्य सरकार के आदेश के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन किया।

स्थानीय पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे व्यवसायियों को समझाने बुझाने और भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया।

इस बीच नागपुर विदर्भ वाणिज्य चैंबर (एनवीसीसी) के अध्यक्ष अश्विन मेहदिया ने कहा कि इन प्रतिबंधों से व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और बीच का रास्ता निकालने के लिए एनवीसीसी और सरकार के बीच बातचीत हो रही है।

मेहदिया ने कहा, “नागपुर में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और अभी लोगों तथा व्यापारियों को सड़कों पर नहीं आना चाहिए।”

उधर, मुंबई में भी व्यापारी और दुकानदार सड़कों पर उतरे।

पुलिस के अनुसार मुंबई में बोरीवली और भिंडी बाजार क्षेत्र में व्यापारी एकत्र हुए और बंद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

एक अधिकारी के अनुसार बोरीवली पूर्व विक्रेता एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने सरकार से आदेश वापस लेने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह