लाइव न्यूज़ :

साबरमती आश्रम के पुनर्विकास के खिलाफ विरोध मार्च गुजरात पहुंचा

By भाषा | Updated: October 23, 2021 21:41 IST

Open in App

अहमदाबाद, 23 अक्टूबर प्रसिद्ध साबरमती आश्रम के प्रस्तावित पुनर्विकास के खिलाफ महाराष्ट्र में वर्धा के सेवाग्राम में शुरू हुआ विरोध मार्च करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय कर शनिवार को गुजरात में अहमदाबाद पहुंच गया।

इस मार्च में करीब 50 गांधीवादी शामिल हैं। वे यहां गुजरात विद्यापीठ में एकत्र हुए और कहा कि वे केंद्र और राज्य सरकार को पुनर्विकास योजना के जरिए महात्मा गांधी के इस स्मारक को 'अपवित्र' नहीं करने देंगे।

विरोध मार्च रविवार सुबह प्रार्थना सभा के साथ औपचारिक रूप से यहां साबरमती आश्रम में समाप्त होगा।

गांधीवादी उत्तम परमार ने कहा, "हम यहां पूरी दुनिया को यह बताने के लिए आए हैं कि हम नहीं चाहते कि आश्रम को विश्वस्तरीय स्मारक के रूप में विकसित किया जाए। नहीं महाशय, आपका यह विचार हमें स्वीकार्य नहीं है।"

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे "अत्याचार का सामना करने" और गोलियों का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार को महात्मा गांधी के स्मारक के साथ छेड़छाड़ नहीं करने देंगे।

इस मार्च में गांधी स्मारक निधि, गांधी शांति प्रतिष्ठान, सर्व सेवा संघ, सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान, सर्वोदय समाज, नयी तालीम समिति, राष्ट्रीय युवा संगठन, राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय, जल बिरादरी, महाराष्ट्र सर्वोदय मंडल और गुजरात के सर्वोदय संगठनों ने भाग लिया।

अहमदाबाद के साबरमती में गांधी आश्रम की पुनर्विकास परियोजना के तहत इसे पांच एकड़ से बढ़ाकर 55 एकड़ में बनाने, विभिन्न विरासत भवनों को एक एकीकृत क्षेत्र के रूप में लाने तथा पर्यटकों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने का प्रस्ताव है। इस पर 1,200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

महात्मा गांधी 1917 से 1930 तक इस आश्रम में रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो