लाइव न्यूज़ :

विभिन्न मांगों को लेकर प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में धरना

By भाषा | Updated: September 9, 2021 23:25 IST

Open in App

कोलकाता, नौ सितंबर एसएफआई द्वारा संचालित प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय छात्र परिषद के सदस्य विश्वविद्यालय परिसर को फिर से खोलने की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक समिति के गठन सहित विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनों से अधिक समय से संस्थान के मुख्य परिसर में धरना दे रहे हैं।

परिषद के एक पदाधिकारी अद्रिजा कारक ने बृहस्पतिवार को कहा कि छात्रों के लिए पुस्तकालय खुलवाने की मांग को पूरा किया गया है, लेकिन कई अन्य मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया है, उनमें से प्रमुख सभी छात्रों के लिए टीकाकरण अभियान है और कक्षाओं को फिर से शुरू करने के लिए छात्र संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक समिति का गठन।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, "हम यह भी चाहते हैं कि अधिकारी छात्रावासों को फिर से खोलें, विज्ञान के छात्रों के लिए प्रयोगशाला कक्षाएं संचालित करें और प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया शुरू करें।"

छात्रों के डीन ने आंदोलनकारियों से कहा कि वह टीकाकरण अभियान और हितधारकों के पैनल के गठन पर कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं, परिषद के सदस्यों ने कुलपति अनुराधा लोहिया के साथ बैठक की मांग की है।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए प्रदर्शन कर रहे छात्रों को परिसर खाली करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर