लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई का उत्तर प्रदेश हिंसा एवं प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरूद्ध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 5, 2021 16:43 IST

Open in App

जम्मू, पांच अक्टूबर कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने लखीमपुर हिंसा और बाद में पार्टी नेता प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिये जाने को लेकर मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी पुलिस अवरोधक पार कर गये तथा कुछ दूर तक व्यस्त रेसीडेंसी रोड पर पहुंच गये। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ उसके ‘ तानाशाही शासन’ एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं को ‘नुकसान पहुंचाने’ को लेकर नारेबाजी की। बाद में उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने के क्रम में सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया। रविवार को लखीमपुर खीरी में खूनी संघर्ष में आठ लोग मारे गये थे और कई अन्य घायल हुए थे। केंद्र के कृषि कानूनों के विरूद्ध किसानों का आंदोलन शुरू होने के बाद यह सबसे अधिक खूनी संघर्ष था।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रमन भल्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता किसानों की ‘शर्मनाक एवं निर्मम मृत्यु’ तथा गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा हिरासत में लेने को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए यहां शहीदी चौक पर अपने मुख्यालय के बाहर जमा हुए । उन्होंने इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा