लाइव न्यूज़ :

पंजाब में गैर-जरूरी चीजों की बिक्री करने वाली दुकानों को बंद रखने के आदेश के खिलाफ दुकानदारों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: May 4, 2021 19:43 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार मई पंजाब में कुछ स्थानों पर व्यापारियों एवं दुकानदारों ने गैर-जरूरी चीजों की बिक्री करने वाली दुकानों को बंद रखने के राज्य सरकार के आदेश के विरूद्ध मंगलवार को प्रदर्शन किया तथा कहा कि इससे उनपर और मार पड़ेगी।

पंजाब सरकार ने रविवार को जरूरी वस्तुएं नहीं बेचने वाली सभी दुकानों को 15 मई तक बंद रखने का आदेश दिया था। उसने कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि एवं बड़ी संख्या में हो रही मौतों के आलोक में राज्य में अतिरिक्त पाबंदियों के तहत ऐसा किया था।

बस दवाइयां तथा दूध, ब्रेड, सब्जियां, फल एवं कुक्कुट उत्पादों, मांस एवं मोबाइल मरम्मत की दुकानों को ही खुलने की अनुमति दी गयी है।

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव समीर जैन ने कहा, ‘‘ सरकार का यह फैसला छोटे दुकानदारों एवं व्यापारियों, जो कोविड-19 महामारी के चलते पहले ही काफी नुकसान उठा चुके हैं, की मुश्किलें और बढ़ाएगा ही । ’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कम से उन क्षेत्रों में यह आदेश लागू नहीं करना चाहिए जहां कोरोना वायरस के मामले अधिक नहीं हैं।

व्यापारियों ने कहा कि बरनाला, लुधियाना, जलालाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किया गया और उन्होंने मांग की कि उन्हें दुकानें खोलने दिया जाए।

उनका कहना था कि दुकानें बंद रहने से उनके लिए अपने कर्मियों को तनख्वाह देना तथा बिजली बिल एवं अन्य शुल्क का भुगतान कर पाना मुश्किल हो जाएगा।

पंजाब देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से सबसे प्रभावित राज्यों में शामिल है। पंजाब में सोमवार को 157 कोविड-19 मरीजों ने जान गंवायी जबकि 3798 नये मामले सामने आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां