लाइव न्यूज़ :

असम के बाघजन में ओआईएल के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग

By भाषा | Updated: July 24, 2021 18:13 IST

Open in App

गुवाहाटी, 24 जुलाई असम के तिनसुकिया जिले के बाघजन तेल कुएं में पिछले साल लगी आग के स्थल से शनिवार को सामग्री हटाने गए ‘आयल इंडिया लिमिटेड’ (ओआईएल) के कर्मचारियों को कथित तौर पर रोकने वाले प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए सुरक्षाबल कर्मियों ने बल प्रयोग किया जिसमें पुलिस कर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए।

ओआईएल अपने बाघजन स्थित तेल के कुएं से सामग्री हटाने का प्रयास कर रहा है लेकिन कुछ स्थानीय लोगों का एक वर्ग कथित तौर पर इसका विरोध कर रहा है। लोगों का कहना है कि मुआवजे की पूरी रकम मिलने के बाद ही वे स्थल से सामग्री हटाने की अनुमति देंगे।

तिनसुकिया पुलिस अधीक्षक देबोजीत देउरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “आज लगभग 200-240 लोग एकत्र हुए थे और उन्होंने एक बार फिर ओआईएल अधिकारियों को अपनी सामग्री हटाने से रोका। कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के चलते हमें बल प्रयोग करना पड़ा।”

उन्होंने कहा कि छह प्रदर्शनकारी और कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस के कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। एसपी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के दल पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

देउरी ने कहा कि पहले भी ऐसे विरोध प्रदर्शन हुए हैं और स्थानीय प्रशासन लोगों से आग्रह कर रहा है कि ओआईएल को स्थल से सामग्री हटाने दी जाए।

उन्होंने कहा, “मुआवजे को लेकर अगर कोई अंसतोष है या किसी को लगता है कि जितना कहा गया था उससे कम पैसा दिया जा रहा है तो वह संबंधित अधिकारियों या अदालत में जा सकता है। लेकिन ओआईएल को स्थल से सामग्री हटाने में बाधा डालना समाधान नहीं हो सकता।” एसपी कहा कि ओआईएल ने स्थल से सामग्री हटाने का काम शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos