लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के कावेरी डेल्टा क्षेत्र में मेकेदातु बांध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 17, 2021 17:24 IST

Open in App

तंजावुर (तमिलनाडु), 17 जुलाई कर्नाटक द्वारा मेकेदातु बांध बनाने की कोशिश किये जाने की तमिलनाडु के कावेरी डेल्टा क्षेत्र में किसानों और कृषि मजदूरों ने शनिवार को निंदा की और इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक के मेकेदातु में कावेरी नदी पर जलाशय बनाने की पहल के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार द्वारा पड़ोसी राज्य को मामले में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने की अनुमति देने की निंदा की।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित परियोजना को रोकने और कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति करने की मांग की।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से संबद्ध किसान संगठन तमिलनाडु विवसायिगल संगम और कृषि मजदूरों के संगठन अखिल इंडिया विवसाय तोझिलार संगम ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।

विवसायिगल संगम के नेता पी षण्मुगम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रदर्शन तंजावुर, तिरुवरुर, मयलादुथुराई, नागपत्तनम, तिरुचिरापल्ली और पुडुकोट्टाई सहित कावेरी डेल्टा के कुल 13 स्थानों पर किया गया।

एक अन्य किसान संगठन तमिझागा कावेरी विवसायिगल संगम ने पीआर पांडियन के नेतृत्व में मेकेदातु के मुद्दे पर शुक्रवार को अनशन किया। पांडियन ने कहा कि उनका संगठन 26 जुलाई को बांध के मुद्दे पर चेन्नई में ‘राजभवन का घेराव’ करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल