लाइव न्यूज़ :

समाज के सभी वर्गों को जोड़कर पारम्परिक कलाओं का संरक्षण करें : मिश्र

By भाषा | Updated: December 15, 2021 21:50 IST

Open in App

जयपुर, 15 दिसंबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र समाज के सभी वर्गों को अपने कार्यक्रमों के माध्यम से पारम्परिक कलाओं से जोड़ने का कार्य करे।

उन्होंने जनजातीय कलाओं, विलुप्त होती कलाओं, वाद्यों, शैलियों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जाने पर भी बल दिया।

राज्यपाल मिश्र बुधवार को यहां राजभवन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के अध्यक्ष के तौर पर परिषद के शाषी निकाय और कार्यकारी निकाय की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाओं और नामचीन कलाकारों के अनुभवों एवं योगदान के बारे में प्रलेखन को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र को लेखक फेलोशिप योजना और कलाकार-लेखक यात्रा जैसे आयोजन शुरू करने चाहिए। राज्यपाल ने केंद्र को अपने आयोजनों के व्यापक प्रचार-प्रसार और उसकी ब्रांडिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के साथ सहभागिता करने और सोशल मीडिया का अधिकाधिक उपयोग कलाओं के प्रोत्साहन के लिए करने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए भी काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नई कला प्रतिभाओं तथा उनकी कला को प्रोत्साहन देकर कलाकारों की नई खेप तैयार करने की दिशा में भी केंद्र को पहल करनी चाहिए। केन्द्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने वार्षिक योजना व कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस