ठाणे के स्पा में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 6, 2021 12:53 IST2021-12-06T12:53:54+5:302021-12-06T12:53:54+5:30

Prostitution gang busted in Thane spa, two arrested | ठाणे के स्पा में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

ठाणे के स्पा में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

ठाणे, छह दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने एक स्पा पर छापा मारा और कथित तौर पर देह व्यापार गिरोह चलाने के मामले में यहां दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश पाटिल ने बताया कि शहर की अपराध शाखा के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ की एक टीम ने शनिवार को कसारवडावली इलाके में स्थित स्पा में छापा मारा और कथित तौर पर देह व्यापार में धकेली जा रही पांच महिलाओं को मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को बाद में पुनर्वास गृह में भेज दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) के तहत पुलिस ने दो पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prostitution gang busted in Thane spa, two arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे