लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं पकड़ी गईं, चार अन्य को बचाया गया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 19:39 IST

Open in App

ठाणे, 23 सितंबर पुलिस ने नवी मुंबई में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया और चार अन्य को देह व्यापार से बचाया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के मानव तस्कर-रोधी प्रकोष्ठ ने बुधवार को वाशी के एक रेस्तरां में छापेमारी करने के बाद यह गिरफ्तारी की। अधिकारी ने बताया कि एक संगठन द्वारा दी गई गुप्त सूचना के बाद यह अभियान चलाया गया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पराग सोनवणे ने बताया कि आरोपी महिलाओं की उम्र 32 और 25 वर्ष है जबकि पीड़ित युवतियां 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग की हैं और वे सभी राजस्थान के अलवर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि एक आरोपी महिला की बेटी भी पीड़ितों में शामिल है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को एपीएमसी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटACC U-19 Asia Cup: 26 गेंद, 50 रन, 5 चौके और 3 छक्के?, एक और तोड़फोड़ प्रदर्शन, मलेशिया ने खिलाफ कमाल की पारी

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान

भारतSIR in West Bengal: चुनाव आयोग ने जारी की SIR ड्राफ्ट लिस्ट, 58 लाख से ज्यादा नाम कटे, जानें वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने का तरीका

भारतNational Herald money laundering case: सोनिया और राहुल गांधी को राहत, अदालत ने संज्ञान लेने से किया इनकार

भारतENG VS AUS Ashes 2025-26: तीसरे मैच में स्टीव स्मिथ कप्तान नहीं, कमिंस संभालेंगे कमान, सीरीज में 2-0 से आगे ऑस्ट्रेलिया, देखिए प्लेइंग इलेवन

भारत अधिक खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बिजली सकंट, भयंकर ठंड के बीच बिजली की कटौती से लोगों को हो रही परेशानी

भारतदिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से भीषण हादसा, बसों और कारों में लगी आग; 4 की मौत

भारतरघुनाथ धोंडो कर्वे, ध्यास पर्व और डेढ़ सौ करोड़ हो गए हम

भारतYear Ender 2025: पहलगाम अटैक से लेकर एयर इंडिया क्रैश तक..., इस साल इन 5 घटनाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

भारतYear Ender 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरे भारत में भगदड़ में गई कई जानें, सबसे दुखद हादसों से भरा ये साल; जानें