लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:49 IST

Open in App

गुरुग्राम, 15 दिसंबर हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर 49 के एक होटल से चल रहे देह व्यापार गिरोह भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने यहां अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते ने गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) इंद्रजीत यादव के मुताबिक, पुलिस को सेक्टर 49 स्थित गेस्ट हाउस एस-351 में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी।

उन्होंने कहा कि दो फर्जी ग्राहक भेजे गए जिसके बाद मंगलवार रात छापेमारी की गई।

पुलिस ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट ने टीम को सूचित किया कि विनय गिरी नाम के शख्स ने गेस्ट हाउस को पट्टे पर दिया है और दो अन्य, शुभम और सुरेंद्र गिरोह का समन्वय करते हैं।

डीएसपी ने बताया कि टीम ने सुरेंद्र उर्फ सोनू को तथा उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि रिसेप्शनिस्ट मुनसिफ खान को भी गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि विनय गिरी और शुभम फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि उज्बेकिस्तान की महिलाओं के पास पोसपोर्ट हैं लेकिन उनके वीजा की अवधि दो साल पहले ही खत्म हो चुकी है।

यादव ने बताया, “फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था। हमें संदेह है कि इसमें और विदेशी नागरिक शामिल हैं और हम जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू