लाइव न्यूज़ :

एस्कॉर्ट सर्विस की आड़ में देह व्यापार करने वाले गिरोह का खुलासा, महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 16, 2021 22:26 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 16 फरवरी नोएडा पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस की आड़ में देह व्यापार करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मंगलवार को महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देह व्यापार का धंधा करने वाले गिरोह की सरगना रोशनी सोनी, उसके पति दिव्यांश सोनी, शरीफा खातून, मंजू और प्रमिला को थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 54 के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने ग्राहकों से लूटे हुए 3,500 रुपए नकद, एक वैगनआर कार, पांच मोबाइल फोन आदि बरामद किए हैं।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरोह की सरगना रोशनी मूल रूप से असम की रहने वाली है और वह दिल्ली में रहती है। रोशनी ऑनलाइन एस्कार्ट सर्विस चलाती है।

उन्होंने बताया कि इनका मुख्य पेशा संगठित गिरोह बनाकर नोएडा तथा एनसीआर में एस्कॉर्ट सर्विस चला कर देह व्यापार करना और ग्राहकों से लूटपाट करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब