लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के चलते मध्यप्रदेश विधानसभा का सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय सत्र स्थगित

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:13 IST

Open in App

भोपाल, 27 दिसंबर कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के चलते सोमवार से शुरू होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र को स्थगित कर दिया गया है।

सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद प्रदेश के कानून एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार शाम को मीडिया को बताया, ‘‘मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसमें तय किया है कि 28 दिसंबर से जो तीन दिवसीय सत्र होने वाला है, उसे कोविड की भयावहता को देखते हुए स्थगित कर दिया जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब सीधे बजट सत्र होगा।’’

इसी बीच, मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने बताया, ‘‘कोविड-19 के चलते सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा का सत्र स्थगित कर दिया गया है। अब बजट सत्र लंबा होगा और उसमें इन तीन दिनों (शीतकालीन सत्र के स्थगित तीन दिन) को और जोड़ा जाएगा।’’

इस सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, नरोत्तम मिश्रा एवं अन्य विधायक शामिल थे।

सत्र स्थगित करने से पहले,मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सत्र की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद रविवार को कहा, ‘‘पिछले कुछेक दिनों में की गई कोविड-19 जांच में राज्य विधानसभा के 61 कर्मचारी एवं अधिकारी अब तक संक्रमित पाये गये हैं। इनके अलावा, पांच विधायक भी कोविड-19 पीड़ित मिले हैं।’’

शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं, जबकि वर्तमान में इसकी प्रभावी सदस्य संख्या 229 हैं। इनमें से अब तक केवल 20 विधायकों की कोविड-19 रिपोर्ट आई है, जिनमें से पांच संक्रमित पाए गये हैं। बाकी विधायकों की रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार विधानसभा सचिवालय के ज्यादातर कर्मचारियों और अधिकारियों की कोविड-19 की रिपोर्ट भी आनी बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं