लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के चलते मध्यप्रदेश विधानसभा का सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय सत्र स्थगित

By भाषा | Updated: December 27, 2020 21:29 IST

Open in App

भोपाल, 27 दिसंबर कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के चलते 28 दिसंबर से शुरू होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र को स्थगित कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा द्वारा राज्य विधानसभा के 61 कर्मचारी एवं अधिकारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने का खुलासा करने के कुछ ही घंटों बाद यह निर्णय लिया गया है।

सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद प्रदेश के कानून एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार शाम को मीडिया को बताया, ‘‘मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसमें तय किया गया है कि 28 दिसंबर से जो तीन दिवसीय सत्र होने वाला है, उसे कोविड-19 की भयावहता को देखते हुए स्थगित कर दिया जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब सीधे बजट सत्र होगा।’’

इसी बीच, मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने बताया, ‘‘कोविड-19 के चलते सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा का सत्र स्थगित कर दिया गया है। अब बजट सत्र लंबा होगा और उसमें इन तीन दिनों (शीतकालीन सत्र के स्थगित तीन दिन) को और जोड़ा जाएगा।’’

इस सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, नरोत्तम मिश्रा एवं अन्य विधायक शामिल थे।

इसी बीच, मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा, ‘‘केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा थोपे गये तीन किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया था कि मध्यप्रदेश विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के पहले दिन कांग्रेस के सभी विधायक ट्रैक्टर से विधानसभा की ओर कूच करेंगे, लेकिन कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए विधानसभा का सत्र स्थगित होने के कारण अब कांग्रेस के सभी विधायक सोमवार सुबह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी विधायक विधानसभा स्थित गांधी प्रतिमा पर किसान आंदोलन के समर्थन में मौन धरना देंगे।’’

सत्र स्थगित करने से पहले, मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सत्र की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद रविवार को कहा, ‘‘पिछले कुछेक दिनों में की गई कोविड-19 जांच में राज्य विधानसभा के 61 कर्मचारी एवं अधिकारी अब तक संक्रमित पाये गये हैं। इनके अलावा, पांच विधायक भी कोविड-19 पीड़ित मिले हैं।’’

शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं, जबकि वर्तमान में इसकी प्रभावी सदस्य संख्या 229 हैं। इनमें से अब तक केवल 20 विधायकों की कोविड-19 रिपोर्ट आई है, जिनमें से पांच संक्रमित पाए गये हैं। बाकी विधायकों की रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार विधानसभा सचिवालय के ज्यादातर कर्मचारियों और अधिकारियों की कोविड-19 की रिपोर्ट भी आनी बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर