लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस विधायक दल की प्रस्तावित बैठक स्थगित हुई

By भाषा | Updated: September 19, 2021 11:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 सितंबर कांग्रेस की पंजाब इकाई के विधायक दल की रविवार सुबह 11 बजे होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई। पार्टी सूत्रों ने कहा कि विधायक दल के नए नेता के नाम पर अभी आम सहमति नहीं बन पाई है।

पार्टी के एक नेता ने जानकारी दी कि कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि विधायक दल के नए नेता के नाम पर अभी आम सहमति नहीं बन पाई है।

उल्लेखनीय है अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ ही तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में माने जा रहे हैं।

पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, हम उसे मानेंगे।’’

कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत तथा पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन व हरीश चौधरी इस समय चंडीगढ़ में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह