लाइव न्यूज़ :

प्रवासी भारतीयों को मताधिकार का प्रस्ताव सभी हितधारकों के साथ वार्ता पर आधारित, ईसी ने येचुरी से कहा

By भाषा | Updated: December 21, 2020 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर निर्वाचन आयोग ने माकपा नेता सीताराम येचुरी को बताया है कि योग्य अनिवासी भारतीयों को डाकमत पत्र के जरिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अनुमति देने का प्रस्ताव राजनीतिक दलों समेत विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श के बाद एक समिति की सिफारिशों पर आधारित है।

आयोग ने कहा है कि अनिवासी भारतीय मतदाताओं के लिए डाक मत पत्र की अनुमति देने की सिफारिश उनको मतदान का अधिकार प्रदान करने की दिशा में उठाया गया कदम है।

आयोग ने पिछले सप्ताह येचुरी को लिखे एक पत्र में इस बारे में बताया। येचुरी ने इस तरह का बदलाव करने के पहले सर्वदीय बैठक बुलाने की मांग की थी।

अपने पत्र में माकपा महासचिव येचुरी ने कहा कि यह कदम हैरान करने वाला है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ईसीआई को एनआरआई की वोटिंग के मौजूदा प्रस्ताव जैसे बड़े बदलाव के पहले सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। आजादी के बाद से यह परंपरा निभायी गयी है ।’’

आयोग ने नवंबर में इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) सुविधा विस्तारित करने की पेशकश की थी ताकि योग्य अनिवासी भारतीय मतदात अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके।

माकपा नेता ने कहा कि पार्टी ने अलग-अलग देशों में भारतीय दूतावासों और अन्य स्थानों पर मतदान केंद्र बनाने का सुझाव दिया ताकि लोग वहां पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएं।

चुनाव आयोग ने अनिवासी भारतीय (एनआरआई) को मताधिकार की अनुमति देने के लिए 2014 में पहली बार प्रस्ताव रखा था।

सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि ईसी के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला सभी हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करने के बाद ही किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण