लाइव न्यूज़ :

चांदनी चौक में अस्थायी हनुमान मंदिर के लिए लाया जाएगा प्रस्ताव

By भाषा | Updated: February 22, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि सोमवार को एनडीएमसी के अधिकारियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की “उच्च स्तरीय” बैठक हुई और यह निर्णय लिया गया कि चांदनी चौक में बनाए गए हनुमान मंदिर को वैध दर्जा दिलाने के लिए सदन में प्रस्ताव लाया जाएगा।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक बृहस्पतिवार को होने वाली है।

प्रकाश ने कहा, “बैठक में निर्णय लिया गया कि ढांचे को वैध दर्जा देने के लिए एनडीएमसी के आगामी सदन में मसौदा प्रस्ताव लाया जाएगा और इसके लिए काम शुरू होना चाहिए।”

प्रकाश के अलावा, एनडीएमसी के उप महापौर, स्थायी समिति के अध्यक्ष, सहायक आयुक्त और मुख्य विधिक अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

महापौर ने कहा, “लेकिन सदन की बैठक से पहले, हम एनडीएमसी में अन्य पार्टियों- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सदस्यों के साथ भी बैठक करना चाहते हैं ताकि सर्वसम्मति बन सके।”

प्रकाश ने रविवार को कहा था कि नगर निगम, चांदनी चौक पर अस्थायी रूप से बनाए गए हनुमान मंदिर को वैध दर्जा दिलाने के तरीकों पर विचार करेगा।

मंदिर को जनवरी में ध्वस्त कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू