लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में सभी मंडल मुख्‍यालयों पर सैनिक स्‍कूल खोलने के लिए केंद्र सरकार को भेजा प्रस्‍ताव

By भाषा | Updated: February 6, 2021 21:08 IST

Open in App

लखनऊ, छह फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने राज्‍य के सभी मंडल मुख्‍यालयों पर सैनिक स्‍कूल खोलने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्‍ताव भेजा है। शनिवार को एक आधिकारिक प्रवक्‍ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्‍ता ने बताया कि देश में रक्षा मंत्रालय द्वारा 31 सैनिक स्‍कूल संचालित किये जा रहे हैं और इनमें सबसे ज्‍यादा उत्‍तर प्रदेश में सैनिक स्‍कूल हैं।

उत्तर प्रदेश में झांसी, मैनपुरी और अमेठी में सैनिक स्‍कूल संचालित किये जा रहे हैं जबकि बागपत में एक सैनिक स्‍कूल प्रस्‍तावित है। इसके अलावा लखनऊ में उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा एक सैनिक स्‍कूल का संचालन किया जाता है।

उत्‍तर प्रदेश में 18 मंडल मुख्‍यालय हैं और इस साल के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में 100 सैनिक स्‍कूल स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव दिया है।

प्रवक्‍ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सभी 18 मंडल मुख्‍यालयों पर सैनिक स्‍कूल स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव दिया है और केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उन अभिभावकों को राहत मिलेगी जो अधिक फीस के चलते अपने बच्‍चों को अच्‍छे स्‍कूलों में नहीं पढ़ा पाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम