लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में ओएसएससी सदस्य के निजी सचिव के पास 3.79 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद

By भाषा | Updated: July 31, 2021 13:13 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 31 जुलाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों को ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) के एक सदस्य के निजी सचिव के पास से 1.5 किलोग्राम सोने सहित 3.79 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति और 12 लाख रुपये की नकदी मिली है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने बिरांची नारायण साहू के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद भुवनेश्वर और कटक में छह जगहों पर छापे मारे। अधिकारी ने बताया कि चार डीएसपी, 13 निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों के कम से कम तीन दलों ने छापेमारी की।

सतर्कता विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार भुवनेश्वर के नीलाद्री विहार में दो दोमंजिला भवन , भक्ति विहार और कटक के गोदीबंध में दो एक मंजिला भवन के अलावा भुवनेश्वर, खुर्दा और पुरी में 14 भूखंड, एक चारपहिया वाहन, 56 लाख रुपये से अधिक का बीमा जमा, घर से 12 लाख रुपये नकद, रिश्तेदारों के घर से 13 लाख रुपये नकद, 60 लाख रुपये से अधिक कीमत के करीब 1.5 किलोग्राम सोने के जेवर बरामद हुए हैं।

इसके अलावा अधिकारियों ने साहू के कब्जे से बैंक खातों में भारी नकदी जमाराशि की पुष्टि करने वाले पर्चे, भर्ती से संबंधित आवेदकों के प्रवेश पत्र और ऐसे अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए। एक अधिकारी ने बताया कि आगे की तलाशी और सत्यापन जारी है। एक अनुमान के अनुसार सतर्कता विभाग को अब तक मिली संपत्तियों की कीमत 3.79 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित