लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में अपराधियों की छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

By भाषा | Updated: June 24, 2021 23:17 IST

Open in App

नोएडा, 24 जून उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने अपराध के माध्यम से धन अर्जित करने वाले विभिन्न अपराध सरगनाओं की करीब छह करोड़ 10 लाख रुपये की संपत्ति बृहस्पतिवार को कुर्क कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर कानून की धारा 14 (1) के तहत की गई है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि विशेष न्यायालय के आदेशानुसार गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद नवीन कुमार भाटी का ग्रेटर नोएडा स्थित करीब एक करोड़ 90 लाख रुपये का फ्लैट आज कुर्क कर लिया गया। वह सुन्दर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है।

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर कानून के तहत नामजद सीमा देवी के राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में स्थित चार फ्लैट कुर्क किए गए हैं जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ 50 लाख रुपये है।

सिंह ने बताया कि गैंगस्टर कानून के तहत नामजद रेखा के दो आवासीय प्लाट कुर्क किए गए हैं जिनकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये है। उसका पति बबली नागर कुख्यात रणपाल भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है जिसने अवैध रूप से धन अर्जित कर यह संपत्ति उसके नाम कराई थी।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि आज गैंगस्टर/माफियाओं पर कार्यवाही के दौरान लगभग छह करोड़ 10 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया।

उन्होंने बताया कि अब तक गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने अपराधियों/माफियाओं की सवा सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो