लाइव न्यूज़ :

संपत्ति बिक्री मामला: अदालत ने गौतम थापर की जमानत याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:10 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर मुबंई में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को दिल्ली में प्रमुख स्थान पर स्थित एक संपत्ति की बिक्री से जुड़े मामले में उद्योगपति गौतम थापर की जमानत याचिका खारिज कर दी।

यह मामला दिल्ली में अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित एक संपत्ति उस कंपनी को बेचे जाने से संबंधित है जिसका मालिकाना हक यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर की पत्नी के पास है, जिसके लिए सीबीआई ने मुंबई में अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

विशेष न्यायाधीश एम आर पुरवार ने अवंता समूह के प्रर्वतक गौतम थापर की जमानत याचिका खारिज की। हालांकि, फिलहाल आदेश का विस्तृत विवरण उपलब्ध नहीं हो सका है।

थापर के वकीलों ने दलील दी कि उन्हें जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं किया गया था और आरोपपत्र पहले ही दाखिल किया जा चुका है। उन्होंने अदालत से यह भी कहा कि थापर ने हमेशा जांच को लेकर सीबीआई का सहयोग किया है।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अगस्त में गिरफ्तार किए जाने के बाद से थापर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?