लाइव न्यूज़ :

विधायक विजय मिश्रा के बेटे की संपत्ति कुर्क

By भाषा | Updated: February 9, 2021 19:53 IST

Open in App

भदोही, नौ फरवरी भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा के फरार बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ अदालत के आदेश पर मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि विधायक विजय मिश्रा के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी द्वारा पिछले साल चार अगस्त को संपत्ति हड़पने और फर्म पर कब्जे के आरोप में दर्ज कराये गए मुकदमे में मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा का करीब तीन ट्रक सामान कौलापुर स्थित कब्ज़ा किये गये मकान से कुर्क कर लिया गया।

उन्होंने बताया इसके अलावा मिश्रा के प्रयागराज और दिल्ली में स्थित आवास से भी कुर्की की जाएगी।

सिंह ने बताया कि कृष्ण मोहन तिवारी द्वारा पिछले साल चार अगस्त को दर्ज कराये गए मुकदमे में निषाद पार्टी के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और बेटे विष्णु मिश्रा पर संपत्ति हड़पने और उनकी फर्म पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी मामले में विजय मिश्रा को 14 अगस्त को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है और वह इस वक़्त आगरा जेल में बंद हैं जबकि उनकी पत्नी विधान परिषद् सदस्य राम लली मिश्रा को उच्च न्यायालय से ज़मानत मिली है। वहीं बेटा विष्णु मिश्रा अभी तक फरार है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विष्णु मिश्रा के खिलाफ 30 अक्टूबर को लुक आउट नोटिस जारी किया जा चुका है।

पुलिस ने इस मामले में विष्णु मिश्रा के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष की अदालत में कुर्की का आवेदन किया जिस पर सोमवार को अदालत ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन