लाइव न्यूज़ :

बम धमाके के आरोपी रज्जो जैन की संपत्ति जब्त

By भाषा | Updated: May 21, 2021 22:47 IST

Open in App

आगरा, 21 मई आगरा के जोंस मिल विस्फोट प्रकरण में पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को आरोपी रज्जो जैन की एक संपत्ति को मुनादी लगाकर जब्त किया।

गौरतलब है कि पिछले साल 19 जुलाई को जोंस मिल लाइन स्थित सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के गोदाम के पीछे बम धमाका हुआ था। इस धमाके में गोदाम की छत ढह गई थी। जिसे लेकर थाना छत्ता में मामला दर्ज कराया गया था।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में पथवारी निवासी राजेंद्र प्रसाद जैन उर्फ रज्जो जैन का नाम सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में रज्जो जैन सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पांच नवंबर, 2020 को जैन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

एसपी सिटी रोहन पी. बोत्रे ने बताया रज्जो जैन की कुल संपत्ति 6.80 करोड़ रुपये की चिन्हित कर उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई थी। जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को राज कमल अपार्टमेंट को जब्त करने की कार्रवाई की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब