लाइव न्यूज़ :

बिहार के आबकारी अधीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता चला

By भाषा | Updated: December 8, 2021 22:36 IST

Open in App

पटना, आठ दिसंबर बिहार की विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम द्वारा पूर्वी चम्पारण जिला के आबकारी अधीक्षक के विभिन्न परिसरों पर बुधवार को की गयी छापेमारी में कई जगहों पर करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति का पता चला है।

एसवीयू के अपर पुलिस महानिदेशक नय्यर हसनैन खान ने बताया कि पूर्वी चम्पारण जिला के आबकारी अधीक्षक अविनाश प्रकाश के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग में आरोपी अधिकारी के भ्रष्ट आचरण के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी।

खान ने बताया खगड़िया के रहने वाले प्रकाश ने लोक सेवक के रूप में अपने पद का दुरूपयोग कर सेवा काल में आय के ज्ञात स्रोत से काफी अधिक धनार्जन कर पटना, खगड़ियों एवं अन्य स्थानों में चल-अचल संपत्ति अर्जित की है। इसके लिए आरोपी अधिकारी ने अपने परिजनों, मित्रों तथा अन्य के माध्यम से धन शोधन कर काले धन को सफेद बनाने का भी प्रयास किया।

खान ने बताया कि प्रकाश पर आरोप है कि सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने नाजायज तरीके से संपत्ति अर्जित की है जो कि उनके द्वारा प्राप्त वेतन एवं अन्य ज्ञात स्त्रोतो की तुलना में बहुत ज्यादा है।

अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि आबकारी अधीक्षक पर आय के ज्ञात स्रोत से 94,05,000 रूपये की अधिक की संपत्ति गैर कानूनी और नाजायज ढ़ंग से अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग