लाइव न्यूज़ :

सीमा पार से दुष्प्रचारक तत्व सोशल मीडिया के जरिए फैला रहे झठी सूचनाएं : पुलिस महानिदेशक

By भाषा | Updated: August 4, 2021 21:28 IST

Open in App

श्रीनगर, चार अगस्त जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा कि सीमा पार से और सीमा के भीतर से दुष्प्रचार करने वाले तत्व युवाओं को भड़काने एवं यहां अशांति उत्पन्न करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए झूठी सूचनाएं फैला रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों से राष्ट्र विरोधी तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा।

सिंह ने उत्तरी कश्मीर रेंज, बारामूला और दक्षिणी कश्मीर रेंज, अनंतनाग का दौरा किया तथा सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकें कीं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने बैठकों को संबोधित करते हुए अधिकारियों को संपर्क संबंधी सभी खामियों को दूर करने का निर्देश दिया जिससे कि व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी जिलों और इकाइयों को जारी किए गए निर्देशों का अक्षरश: क्रियान्वयन होना चाहिए।

सिंह ने अधिकारियों को राष्ट्र विरोधी तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया और सोशल मीडिया पर मौजूद ऐसे तत्वों का पता लगाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘सीमा पार से और सीमा के भीतर से दुष्प्रचार करने वाले तत्व युवाओं को भड़काने और यहां अशांति उत्पन्न करने के लिए सोशल मीडिया पर झूठी सूचनाएं फैला रहे हैं।’’

डीजीपी ने विभिन्न स्तरों पर दुष्प्रचार रोधी कदमों की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, ‘‘हमारे प्रयास ठोस एवं विशिष्ट होने चाहिए जिनमें आत्मसंतोष की कोई गुंजाइश न हो।’’

सिंह ने सभी बलों के बीच समन्वय के माध्यम से सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया और कहा कि आतंकवादी तथा उनके आका हताशा में कोई गड़बड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos