लाइव न्यूज़ :

बिहार में एक आईएएस अधिकारी का अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नति, दो आईपीएस का तबादला

By भाषा | Updated: May 13, 2021 01:26 IST

Open in App

पटना, 12 मई बिहार सरकार ने 1991 बैच के आईएएस पदाधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधानसचिव प्रत्यय अमृत को प्रोन्नति प्रदान करते हुए अपर मुख्य सचिव बनाया है और कुछ आईपीएस अधिकारियों का तबादला भी किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार प्रत्यय अमृत का शीर्ष वेतनमान में प्रभार ग्रहण की तिथि से प्रोन्नति प्रदान करते हुए अपर मुख्य सचिव बनाया गया है ।

गृह विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के 2006 बैच की अधिकारी तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) एस प्रेमलथा का तबादला गृह रक्षा वाहिनी के उपमहानिरीक्षक के पद पर कर दिया गया है ।

भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के अधिकारी सुशील कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 17, बोधगया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है । वह वर्तमान में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 3, बोधगया में समादेष्टा के पद पर कार्यरत हैं।

भारतीय पुलिस सेवा के 2013 बैच के अधिकारी गौरव मंगला का तबादला गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा के पद पर किया गया है । गौरव इसके अतिरिक्त सहायक राज्य अग्निशाम पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे । वह वर्तमान में राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक के ए के पद पर तैनात हैं।

अधिसूचना के अनुसार भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राकेश क॒मार दूबे को अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस, आरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल