लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ वकीलों को उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नत किया जाए : एससीबीए

By भाषा | Updated: June 1, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण से शीर्ष अदालत में प्रैक्टिस कर रहे वकीलों को उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने पर विचार करने का आग्रह किया है।

बार अध्यक्ष ने सीजेआई को भेजे गए पत्र में कहा है कि शीर्ष अदालत में प्रैक्टिस कर रहे वकीलों के पास व्यापक अनुभव है और वे दीवानी, फौजदारी, संवैधानिक, वाणिज्यिक कानून आदि से जुड़े सभी तरह के मुद्दों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

सिंह ने 31 मई को लिखे गए अपने पत्र में कहा है, ‘‘हालांकि, उच्च न्यायालय कॉलेजियम द्वारा उनकी पदोन्नति पर मुश्किल से ही विचार किया जाता है क्योंकि वे उच्च न्यायालय के समक्ष नियमित तौर पर प्रैक्टिस नहीं करते और पेशेवर तरीके से उच्च न्यायालय के अपने सहकर्मियों से अधिक दक्ष होने के बावजूद वे इस तरह (पदोन्नति) के अवसर से वंचित रह जाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत में प्रैक्टिस कर रहे वकीलों को उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने पर विचार किया जाना चाहिए।

पत्र की प्रतियां शीर्ष अदालत के पांच वरिष्ठतम न्यायाधीशों को भी भेजी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos