लाइव न्यूज़ :

राज्य में औषधीय पौधों और लेमन ग्रास की खेती को बढ़ावा दें : हेमंत सोरेन

By भाषा | Updated: September 30, 2021 23:58 IST

Open in App

रांची, 30 सितबंर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को गृह विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य में औषधीय पौधों और लेमन ग्रास की खेती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, वहीं अफीम और अन्य मादक पदार्थों की अवैध खेती करने वाले लोगों को हतोत्साहित करना होगा।

गृह विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में अफीम की खेती बड़े पैमाने पर अवैध रूप से हो रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने निर्देश दिया कि पुलिस पदाधिकारी इसे रोकने की दिशा में आवश्यक और कठोर कदम उठाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि वन भूमि पर भी मादक पदार्थों की खेती की बात सामने आ रही है। वन विभाग के अधिकारी इसकी कड़ाई से इसकी निगरानी करें और अफीम की फसल को नष्ट करने की दिशा में कदम उठाएं।

पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने बताया कि राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों में अफीम की खेती की निगरानी के लिए अब सेटेलाइट इमेजिंग की मदद लेने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल में मादक पदार्थ/ एनडीपीएस के कुल 372 मामले सामने आए हैं और इस सिलसिले में 576 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos