लाइव न्यूज़ :

जनता से किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है: रावत

By भाषा | Updated: February 21, 2021 21:06 IST

Open in App

देहरादून, 21 फरवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को कहा कि पिछले चार वर्षों में उनकी सरकार ने सड़कों के विकास, स्वच्छ जल की आपूर्ति और महिला सशक्तीकरण आदि पर विशेष ध्यान दिया है।

यहां के निकट मिंयावाला में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 50 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 18 मार्च को राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे हो जायेंगे और प्रदेश की जनता से किए गए वादों को राज्य सरकार पूरा कर रही है।

वर्ष 2017 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने अपना दृष्टिपत्र जारी किया था ।

रावत ने कहा, ‘‘ 2017 में जो दृष्टिपत्र बनाया गया था, उसमें से 85 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुके हैं।'

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा अब तक की गयी घोषणाओं पर क्रियान्वयन की भी नियमित समीक्षा की जा रही है और इनमें से अधिकतर पर काम पूरा हो चुका है।

रावत ने कहा कि पिछले चार वर्षों में सड़कों के विकास, स्वच्छ जल आपूर्ति, महिला सशक्तीकरण आदि पर विशेष ध्यान दिया गया ।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पति की पैतृक सम्पति में महिलाओं को अधिकार देने का कार्य किया है और ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस