लाइव न्यूज़ :

बंगाल की प्रमुख हस्तियों ने "फासीवादी ताकतों" के उभार की आलोचना की

By भाषा | Updated: January 25, 2021 23:13 IST

Open in App

कोलकाता, 25 जनवरी पश्चिम बंगाल में कथित "फासीवादी ताकतों" के उभार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सोमवार को कोलकाता में कई प्रमुख हस्तियां एकत्र हुईं। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 'जय श्री राम' के नारे लगाए जाने की घटना इस बात के सबूत हैं।

‘ई कोन सोकाल रातेर छियो अंधकार’ (यह कैसी सुबह है जो रात से भी अधिक अंधेरी है) नामक कार्यक्रम में अभिनेता-रंगकर्मी कौशिक सेन, उनके बेटे व अभिनेता ऋद्धि सेन, चित्रकार सुवाप्रसन्ना, निर्देशक राज चक्रवर्ती, अभिनेत्री सायोनी घोष, अभिनेत्री-सांसद नुसरत जहां समेत कई गणमान्य हस्तियों ने भाग लिया।

इस मौके पर कौशिक सेन ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ मतभेद होने के बावजूद, मैं यहां हूं क्योंकि हम सभी को एकजुट होकर उन ताकतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने की जरूरत है, जो हमारी आवाज को दबा रही हैं, हम पर अपनी पसंद थोप रही हैं और नफरत की अपनी विभाजनकारी विचारधारा को फैला रही हैं।"

23 जनवरी को विक्टोरिया मेमोरियल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित सरकारी कार्यक्रम में 'जय श्री राम' के नारे लगाए जाने की निंदा करते हुए, सेन ने कहा, यह घटना "पूर्व नियोजित, अपमानजनक, और इन ताकतों की असहिष्णुता का एक और प्रदर्शन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी