पूर्व मुख्यमंत्री सहित प्रमुख भाजपा नेताओं को मिली उत्तराखंड चुनाव प्रबंधन समिति में जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:51 IST2021-10-03T17:51:10+5:302021-10-03T17:51:10+5:30

Prominent BJP leaders including former Chief Minister got responsibility in Uttarakhand Election Management Committee | पूर्व मुख्यमंत्री सहित प्रमुख भाजपा नेताओं को मिली उत्तराखंड चुनाव प्रबंधन समिति में जिम्मेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री सहित प्रमुख भाजपा नेताओं को मिली उत्तराखंड चुनाव प्रबंधन समिति में जिम्मेदारी

देहरादून, तीन अक्टूबर उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्रियों-त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक और विजय बहुगुणा सहित अन्य प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने रविवार को यहां बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर पार्टी की उत्तराखंड इकाई की चुनाव प्रबंधन समिति के 33 विभिन्न विभागों की घोषणा कर दी गयी है।

इस समिति में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को जिम्मेदारी नहीं मिली है जो पिछले कुछ वर्षों से पार्टी की गतिविधियों से दूर हैं।

कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा से लोकसभा सदस्य अजय टम्टा को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी तथा पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सात सदस्यीय समिति में सह-संयोजक की जिम्मेदारी निभाएंगे।

रमेश पोखरियाल निशंक को घोषणापत्र समिति का प्रमुख बनाया गया है। रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट तथा विजय बहुगुणा को विशेष संपर्क विभाग का प्रमुख बनाया गया है जबकि त्रिवेंद्र सिंह रावत सह-प्रमुख होंगे।

इसके अलावा, प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों-सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, धन सिंह, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, हरक सिंह रावत और बंशीधर भगत को भी चुनाव संबंधी दायित्व दिए गए हैं।

कुमार ने कहा कि चुनाव प्रबंधन समिति के विभिन्न विभागों की घोषणा से पार्टी की चुनाव संचालन गतिविधियां और व्यवस्थित होंगी तथा तेज गति से आगे बढ़ेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prominent BJP leaders including former Chief Minister got responsibility in Uttarakhand Election Management Committee

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे