लाइव न्यूज़ :

पूरे हरियाणा में निषेधात्मक आदेश लागू किए जाएंगे: विज

By भाषा | Updated: April 28, 2021 01:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 अप्रैल हरियाणा में कोरोना वायरस के मामलो में तेज बढ़ोतरी होने के बीज राज्य सरकार ने मंगलवार को कहा कि पूरे राज्य में निषेधात्मक आदेश लागू किए जाएंगे।

एक सरकारी विज्ञप्ति में राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूरे हरियाणा में धारा 144 लागू की जाएगी।

सीआरपीसी की धारा 144 चार या इससे अधिक लोगों के एकसाथ जमा होने को प्रतिबंधित करती है और पहले इसे राज्य के कुछ जिलों में लगाया गया था, जिसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, पंचकूला और सोनीपत शामिल हैं।

इस महीने में हरियाणा में संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि दर्ज की गई है, वहीं मृतक संख्या में भी इजाफा हुआ है।

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 11,931 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,47,754 हो गई, जबकि एक दिन में अब तक सर्वाधिक 84 लोगों की मौत होने के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 3,926 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया