पीएफआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद चार तालुका में निषेधाज्ञा

By भाषा | Updated: December 15, 2021 20:44 IST2021-12-15T20:44:31+5:302021-12-15T20:44:31+5:30

Prohibitory orders in four talukas after lathi charge on PFI workers | पीएफआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद चार तालुका में निषेधाज्ञा

पीएफआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद चार तालुका में निषेधाज्ञा

मेंगलुरु, 15 दिसंबर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं पर मंगलवार को पुत्तूर के उप्पिनंगडी में लाठीचार्ज के मद्देनजर कर्नाटक के मेंगलुरु जिले की चार तालुका -पुत्तूर, सुलिया, कदबा और बेलथांगडी - में बुधवार से शुक्रवार की आधी रात तक धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुत्तूर के सहायक पुलिस आयुक्त यतीश उल्लाल ने पुत्तूर अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को कवर करने के आदेश जारी किए।

मंगलवार को पुलिस ने पीएफआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। ये कार्यकर्ता अपने तीन नेताओं की रिहाई की मांग करते हुए उप्पिनंगडी पुलिस स्टेशन के सामने एकत्र हुए थे। इन तीन नेताओं को हाल ही में कार्यकर्ताओं से जुड़े हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाए गए तीन कार्यकर्ताओं को बाद में हिरासत में लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prohibitory orders in four talukas after lathi charge on PFI workers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे