ब्रह्मपुर(ओडिशा), सात अक्टूबर ओडिशा के गंजाम जिला प्रशासन ने वार्षिक मां कलुआ यात्रा के दौरान भीड़ एकत्र होने से रोकने के लिए यहां एक इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बुधवार को बताया कि कलुआ मंदिर से गोसानी नौगाम में एक पंडाल तक धारा 144 लगा दी गई है।
उप जिलाधिकारी कीर्ति वासन ने कहा कि कोविड-19 फैलने की आशंका को देखते हुए निषेधाज्ञा आदेश लागू किये गये है।
यह पर्व 16 दिन तक चलेगा और 20 अक्टूबर को संपन्न होगा। पर्व के दौरान, कलुआ मंदिर से अस्थायी पंडाल तक हर रात विशाल जुलूस निकाला जाएगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।