लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के बारां में किशोर की हत्या के बाद निषेधाज्ञा लगाई गई

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:44 IST

Open in App

(खबर के शीर्षक, इंट्रो और छठे पैरा में कर्फ्यू के स्थान पर निषेधाज्ञा करते हुए रिपीट)

कोटा, (राजस्थान), 11 जुलाई राजस्थान में बारां जिले में एक किशोर की बर्बर हत्या के बाद बारां नगर परिषद इलाके में निषेधाज्ञा लगा दी गई है और 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बारां जिले के तालाब पाड़ा इलाके की श्रमिक कॉलोनी में रहने वाले आज़ाद की डेढ़ साल पुराने विवाद की वजह से शनिवार को कुछ व्यक्तियों ने कथित रूप से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी हेमंत राठौड़ और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एएसपी विजय स्वर्णकार ने बताया, “नृशंस हत्या दो समूहों के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी और प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है और इसमें कोई सांप्रदायिक कोण नहीं है।”

पुलिस ने बताया कि बारां की अनाज मंडी के द्वार पर मुख्य आरोपी ने पीड़ित को दो गोलियां मारीं। इसके बाद, राठौड़ और उसके साथियों ने लोहे की छड़ों से पीड़ित पर हमला कर दिया जबकि ‘दहशत में आए’ राहगीर खामोश रहे।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी आज़ाद को तबतक पीटते रहे, जबतक उसके शरीर से प्राण नहीं निकल गए। पुलिस ने बताया कि जुर्म को अंजाम देने के बाद आरोपी सड़क पर पांच मिनट तक घूमते रहे।

घटना का एक वीडियो शनिवार रात इंटरनेट पर पोस्ट किया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी और 24 घंटे के लिए बारां नगर परिषद के आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी, जो सोमवार तड़के तीन बजे तक लागू रहेगी।

थानेदार मंगीलाल यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर गिरफ्तार तीन आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद पीड़ित के शव को शनिवार देर रात उसके परिवार को सौंप दिया गया और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर