लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर रोक 31 जनवरी तक बढ़ायी गयी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 16:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर कोरोना वायरस महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक 31 जनवरी तक बढ़ा दी गयी है। विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा, ‘‘हालांकि, मामला दर मामला के आधार पर सक्षम प्राधिकारी चुनिंदा मार्गों के लिए उड़ानों की अनुमति दे सकते हैं।’’

कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च से नियमित अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवा स्थगित है। हालांकि, वंदे भारत अभियान तथा ‘‘एयर बबल’’ व्यवस्था के तहत मई से कुछ निश्चित देशों के लिए विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की इजाजत है।

भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, केन्या, भूटान और फ्रांस समेत 24 देशों के साथ ‘‘एयर बबल’’ समझौता किया है।

डीजीसीए ने यह भी कहा कि इसका मालवाहक विमानों के संचालन पर असर नहीं पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट