लाइव न्यूज़ :

स्पा में विपरीत लिंग के व्यक्ति से मालिश कराने पर पाबंदी, मालिवाल ने किया स्वागत

By भाषा | Updated: August 3, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालिवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में विपरीत लिंग के व्यक्ति से मालिश कराने पर पाबंदी लगाने के दिल्ली सरकार के दिशा-निर्देशों का मंगलवार को स्वागत किया और उम्मीद जताई कि यह कदम सेक्स रैकेट पर लगाम लगाने में मदद करेगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में यौन शोषण व मानव तस्करी को रोकने के लिए स्पा और मालिश केंद्रों के संचालन के लिए नए सख्त दिशानिर्देशों को मंजूरी दी थी, जिसमें विपरीत लिंग के व्यक्ति से मालिश कराने पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान भी शामिल है।

दिशानिर्देशों में कहा गया है, ''स्पा और मसाज सेंटरों में विपरीत लिंग के व्यक्ति से मसाज कराने की अनुमति नहीं होगी। पुरुषों की मालिश के लिए पुरुष मालिशकर्ता और महिलाओं की मालिश के लिए महिला मालिशकर्ता का प्रावधान किया जाएगा।''

स्पा और मसाज केन्द्रों को नए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। दिशा-निर्देशों के तहत इन्हें स्वास्थ्य व्यवसाय का लाइसेंस प्राप्त करने के लिये ''अपने परिसरों में किसी भी तरह की यौन गतिविधियों'' और 18 साल से कम आयु के लोगों को काम पर रखने पर पूरी तरह पाबंदी लगानी होगी।

मालिवाल ने ट्वीट किया, ''हमने दिल्ली के कई मसाज पार्लरों का औचक निरीक्षण कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया और सरकार को सिफारिशें सौंपीं। दिल्ली में विपरीत लिंग के व्यक्ति से मसाज कराने पर प्रतिबंध लगाने के लिये मैं दिल्ली सरकार की आभारी हूं। इससे इस समस्या पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह