लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी में तेल प्रतिष्ठानों के निकट पटाखे चलाने पर पाबंदी

By भाषा | Updated: November 1, 2021 18:55 IST

Open in App

गुवाहाटी,एक नवंबर असम पुलिस ने यहां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की गुवाहाटी स्थित तेल शोधन इकाई और कॉर्पोरेशन के पंपिंग स्टेशन तथा पाइपलाइन के पांच सौ मीटर के दायरे में पटाखे चलाने पर सोमवार को पाबंदी लगाई।

पुलिस की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया और इसे इन प्रतिष्ठानों और आस पास के इलाके में रहने वाले लोगों की रक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।

शहर के मध्य पुलिस जिला उपायुक्त दिगांत के . की ओर से जारी आदेश के अनुसार नूनमाटी में गुवाहाटी तेल शोधन इकाई और सतगांव में पंपिंग स्टेशन के पांच सौ मीटर के दायरे में धारा144लागू की गई है।

काली पूजा,दिवाली और छठ पूजा के पहले जारी निषेधाज्ञा शांति क्षेत्रों में भी प्रभावी रहेगी।

आदेश में कहा गया,‘‘....प्रतिष्ठान वाले इलाके में पटाखे और आतिशबाजी से आग लगने का खतरा है क्योंकि वहां बेहद विस्फोटक और ज्वलनशील पट्रोलियम पदार्थ का भंडारण है।’’

इसमें कहा गया कि अगर आतिशबाजी की अनुमति दी गई तो इन प्रतिष्ठानों और क्षेत्र में रहने वाले लोगों की रक्षा और सुरक्षा को खतरा होने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित