लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक

By भाषा | Updated: January 16, 2021 22:29 IST

Open in App

प्रयागराज, 16 जनवरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हाथरस सामूहिक बलात्कार मामले के विरोध में प्रदर्शन में हिस्सा लेने और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव की खंडपीठ ने पिछले सोमवार को कासगंज जिले के नीरज कुमार मिश्रा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले में राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

अदालत इस मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद करेगी।

मिश्रा पर आरोप है कि उसने विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि एक लोकतांत्रिक देश में सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना, विपक्षी नेताओं का संवैधानिक अधिकार है और इसलिए बलात्कार के मुद्दे पर याचिकाकर्ता के विरोध प्रदर्शन को नफरत फैलाने वाला नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार से याचिकाकर्ता के खिलाफ धारा 153-बी (2) और धारा 505 (2) के तहत कोई अपराध नहीं बनता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!