लाइव न्यूज़ :

भैंसा कस्बे में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद निषेधाज्ञा लागू

By भाषा | Updated: March 8, 2021 23:53 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ मार्च तेलंगाना के निर्मल जिले के भैंसा कस्बे में रविवार रात दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प की घटना के बाद सोमवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी। वहीं 40 से अधिक व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है जिनके पथराव एवं आगजनी की घटना में संलिप्त होने की आशंका है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि तीन पुलिसकर्मियों और दो पत्रकारों सहित नौ व्यक्ति हिंसा में घायल हो गए। असामाजिक तत्वों ने दो घरों, दो ऑटो रिक्शा, दो चारपहिया और पांच दोपहिया वाहनों में आग लगा दी।

पुलिस महानिरीक्षक (उत्तर जोन) वाई नगी रेड्डी ने कहा कि शहर में स्थिति अब नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।

उन्होंने कहा, "हिंसा रविवार रात मोटरसाइकिल दुर्घटना की एक घटना को लेकर अलग-अलग समुदायों के दो युवकों के बीच हुए विवाद के बाद हुई।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी से बातचीत और भैंसा में स्थिति की जानकारी ली।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने भैंसा में हिंसा की निंदा की और कहा कि उन्होंने तेलंगाना के डीजीपी एम महेंद्र रेड्डी से बात की है जिन्होंने उन्हें बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर से बात की है और वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

आईजीपी ने हिंसा पर कहा कि सूचना मिलने के बाद, अतिरिक्त बलों को शहर में भेजा गया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। उसके बाद कोई और घटना नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में पिकेट बनाये गए हैं और सघन गश्त की जा रही है।

उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के 40 से अधिक लोगों पर पथराव और आगजनी में शामिल होने का संदेह है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें शामिल लोगों को उचित प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

नगी रेड्डी ने कहा, ‘‘इसमें शामिल लोगों को उचित प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। इन मामलों में शामिल व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य प्रौद्योगिकी की सहायता ली जा रही है।

पुलिस ने जनता से अफवाहों पर विश्वास न करने का अनुरोध किया और ऐसा करने वालों को चेतावनी भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग