लाइव न्यूज़ :

असम के दो जिलों में निषिद्ध पाबंदियों को कड़ा किया गया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 19:53 IST

Open in App

जोरहाट/गोलाघाट, 12 जुलाई असम के जोरहाट और गोलाहाट जिलों में निषिद्ध पाबंदियों को और कड़ा कर दिया गया है। इन दोनों पड़ोसी जिलों को सात जुलाई को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किये जाने के बावजूद दैनिक मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। रविवार को यहां सबसे अधिक संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए थे।

जोरहाट के उपायुक्त अशोक कुमार बर्मन ने कहा कि जोरहाट में सोमवार से अगले दो दिन तक दवा दुकानों, पशु चिकित्सालयों, दूध की मशीनों और पेपर आपूर्ति सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियों पर रोक रहेगी।

उन्होंने कहा, ''किराने की दुकानों और थोक बाजारों जैसी कुछ आवश्यक सेवाओं को शुरू में छूट दी गई थी। लेकिन लोग इन छूटों को बहाने के रूप में इस्तेमाल कर कोविड-19 नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।''

इस बीच, पड़ोसी गोलाघाट जिले में भी मंगलवार से अगले दो दिनों के लिए इसी तरह के सख्त नियंत्रण आदेश लागू किए जाएंगे।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में उपायुक्त द्वारा सोमवार को जारी एक आदेश में कहा गया, '' 13 और 14 जुलाई को दवा दुकानों और दूध की मशीनों समेत सभी किराना दुकानें, खुदरा दुकानें, सब्जी और फल विक्रेताओं व अन्य दुकानें बंद रहेंगी।''

असम के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के रविवार शाम के बुलेटिन के अनुसार रविवार को जोरहाट में सबसे अधिक 185 और गोलाघाट में 180 मामले सामने आए थे। हालांकि दोनों जिलों में रविवार को कोई मौत नहीं हुई। पूरे राज्य में रविवार को संक्रमण के 1,579 नए मामले सामने आए थे। 16 रोगियों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता