लाइव न्यूज़ :

महिलाओं की विवाह योग्य आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करना प्रगतिशील कदम : नड्डा

By भाषा | Updated: December 26, 2021 21:11 IST

Open in App

देहरादून, 26 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को महिलाओं की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने के प्रस्ताव को ‘प्रगतिशील’ करार दिया और इस कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

नड्डा ने कहा कि इस निर्णय के लिए महिलाओं की सराहना उनके सशक्तिकरण के लिए और कदम उठाने के पार्टी के संकल्प को मजबूत करती है। महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में नड्डा ने कहा, ‘‘यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया एक बहुत ही प्रगतिशील निर्णय है। महिलाओं के लिए विवाह योग्य आयु 18 से बढ़ाकर 21 करना और उन्हें पुरुषों के बराबर लाना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह ऐसा निर्णय है जो भारत में महिलाओं की विवाह योग्य उम्र के बहुत कम होने को लेकर स्वास्थ्य संगठनों द्वारा उठाई गई चिंताओं को दूर करता है।

महिलाओं की विवाह योग्य आयु बढ़ाने का विधेयक शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किया गया था और इसे जांच के लिए संसदीय समिति के पास भेजा गया है। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा के लिए यहां आए नड्डा ने 41 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी और विस्तारकों से भी बात की और अपने-अपने क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए