लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए जल्द कार्यक्रम शुरू किया जाएगा: मंत्री

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:49 IST

Open in App

मुंबई, आठ अगस्त महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने कहा है कि राज्य में बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए कौशल विकास कार्यक्रम जल्द ही लागू किया जाएगा और साथ ही उन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ बच्चों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

ठाकुर ने शनिवार को जलगांव जिले में इस बात की घोषणा तब की जब एक बच्ची उनके पास आई और उन्हें बताया कि वह भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती है।

जलगांव और धुले जिलों का दौरा कर रही मंत्री ने पुलिस के प्रति गुस्सा और निराशा जताई और राज्य में बाल भिखारियों की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त की।

ठाकुर ने पत्रकारों से कहा, “बाल और वयस्क भिखारियों के लिए एक कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया गया है और इसकी रणनीति जल्द ही लागू की जाएगी। कई जगहों पर भिखारियों का गिरोह है, इसलिए हमें ऐसे मुद्दों के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है। कानून के तहत भीख मांगना अपराध है।”

धुले की यात्रा के दौरान, ठाकुर ने उन बच्चों से मुलाकात की जो कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ और बेघर हो गए । उन्होंने अधिकारियों के साथ इस बात पर चर्चा की कि सरकारी योजनाओं से उन्हें कैसे फायदा हो सकता है।

इस मौके पर मंत्री ने ऐसे बच्चों को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की। ठाकुर ने कहा, “हमें अनाथों के लिए सरकारी सहायता और नीति से परे सोचने की जरूरत है।” उन्होंने कोविड-19 के कारण अनाथ बच्चों के लिए शिक्षा, पोषण और सुरक्षा की आवश्यकता व्यक्त की।

मंत्री ने कहा कि ऐसे बच्चों की मदद के लिए सरकार हमेशा तैयार रहेगी। इन बच्चों को राशन कार्ड सहित विभिन्न सरकारी लाभ प्रदान करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी