लाइव न्यूज़ :

नागरिक व सैन्य एजेंसियों के बीच समन्वय के लिए हिमाचल प्रदेश में कार्यक्रम का आयोजन

By भाषा | Updated: October 11, 2021 18:54 IST

Open in App

जम्मू, 11 अक्टूबर सेना ने नागरिक और सैन्य एजेंसियों के बीच अधिक समन्वय और तालमेल के लिए सोमवार को हिमाचल प्रदेश में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि नागरिक-सैन्य संपर्क सम्मेलन का आयोजन राइजिंग स्टार कोर ने कांगड़ा मंडल के योल छावनी में किया था।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य नागरिक और सैन्य एजेंसियों के बीच कार्यात्मक और योजना दोनों स्तरों पर अधिक समन्वय और तालमेल हासिल करना है। प्रवक्ता के मुताबिक, इसमें सुरक्षा खुफिया और पूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।

कांगड़ा के मंडलीय आयुक्त एसएस गुलेरिया ने भी सम्मेलन में हिस्सा लिया था। प्रवक्ता ने बताया कि राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी एन अनंतनारायणन ने आपसी सरोकार के मुद्दों पर नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत की।

उन्होंने कहा कि दोनों एजेंसियों ने लोगों और राज्य के सुरक्षा हितों के लिए मिलकर काम करने की जरूरत स्वीकार की।

प्रवक्ता ने बताया, “सेना और नागरिक प्रशासन दोनों ने भविष्य में कार्यात्मक और शीर्ष स्तर पर नियमित बातचीत करने की जरूरत पर सहमति व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए