लाइव न्यूज़ :

गुरु पर्व पर 1,500 भारतीय श्रद्धालुओं के पाकिस्तान जाने का कार्यक्रम

By भाषा | Updated: November 11, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर भारत ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जताई कि पाकिस्तान गुरु पर्व के मद्देनजर अटारी-वाघा ‘ट्रांजिट प्वाइंट’ के जरिए करीब 1500 भारतीय श्रद्धालुओं को यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि श्रद्धालुओं का पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा देहरा साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा सच्चा सौदा जाने का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं, करतारपुर गलियारे के माध्यम से मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण आवाजाही को निलंबित कर दिया गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा के जरिए यात्रा तब से सीमित पैमाने पर अटारी-वाघा एकीकृत चेक पोस्ट के माध्यम से पाकिस्तानी पक्ष के साथ समन्वय में हो रही है।’’

बागची ने कहा कि दोनों पक्ष अपने मौजूदा नियमों और स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘गुरु पर्व के महत्व और इससे जुड़ी भावनाओं को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि करीब 1500 श्रद्धालुओं का एक जत्था अटारी-वाघा सीमा पारगमन स्थल के जरिए 17-26 नवंबर 2021 तक पाकिस्तान का दौरा करेगा।’’

बागची ने कहा कि धार्मिक स्थलों की यात्रा पर भारत और पाकिस्तान के बीच 1974 के द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के तहत यात्रा को कवर किया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में बागची ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि आगामी जत्था रवाना होगा।’’

उन्होंने कहा कि पूर्व में पाकिस्तान ने जून में दो बार गुरु अर्जन देव के शहादत दिवस के अवसर और महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर भारत से सिख श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल