लाइव न्यूज़ :

स्वामी स्वरूपानंद के ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य बनने के 50 वर्ष पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम

By भाषा | Updated: December 29, 2020 17:32 IST

Open in App

हरिद्वार, 29 दिसंबर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य बनने के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्वर्ण ज्योति महामहोत्सव के तहत देश भर में अगले दो वर्ष में 50 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हरिद्वार के कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में स्वर्ण ज्योति महामहोत्सव को लेकर आयोजित संतों की बैठक के बाद शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि उनके गुरु के ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य बनने के 50 वर्ष पूरे होने पर पीठ द्वारा स्वर्ण ज्योति महामहोत्सव मनाया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि सभी शिष्यों और अनुयायियों की इच्छा के मद्देनजर यह तय किया गया है कि देश भर में अगले दो वर्षों तक 50 कार्यक्रम आयोजित होंगे ।

आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों में से एक ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम पीठ उत्तराखंड के जोशीमठ में स्थित हैं।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की द्वादशी के दिन ये कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा आगामी 10 जनवरी को कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में एक भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज जी के सनातन धर्म में योगदान पर चर्चा होगी ।

उन्होंने बताया कि देश भर में अलग—अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होने के बाद दो वर्ष के अंत में 50 वां कार्यक्रम विशाल रूप से आयोजित होगा ।

इस बैठक में गंगोत्री, यमुनोत्री और हरिद्वार के साधु-संतों एवं तीर्थ पुरोहितों ने भी भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?