लाइव न्यूज़ :

केरल में विश्वविद्यालय की छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में प्रोफेसर निलंबित

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:22 IST

Open in App

मलप्पुरम (केरल), 11 जुलाई कालीकट विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को कथित रूप से छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने के लिए निलंबित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद इस संबंध में एक मामला भी दर्ज कराया गया है।

सोशल मीडिया के जरिये परेशान करने का आरोप एसिस्टेंट प्रोफेसर हैरिस के विरुद्ध लगाया गया है। शिकायत के आधार पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने शिक्षक को शनिवार को निलंबित कर दिया।

तंजीपालम पुलिस थाने के प्रभारी शैजू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 और 354 (डी) के तहत यौन शोषण का एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, “विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान हमें साक्ष्य एकत्र करने होंगे तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी हैं।”

विश्वविद्यालय के सूत्रों ने बताया कि जिन लड़कियों को अश्लील संदेश भेजे गए उन्होंने अधिकारियों को इसके विवरण दिए हैं। उन्होंने कहा कि छह से अधिक छात्राओं ने प्रोफेसर पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू