लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में जेल भेजे गए प्रोफ़ेसर

By भाषा | Updated: July 20, 2021 21:30 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), 20 जुलाई उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद नगर के एक प्रतिष्ठित स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफ़ेसर ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की तस्वीर पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया और अंतरिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

शासकीय अधिवक्ता राजीव प्रियदर्शी ने बताया कि पिछली सात मार्च को एस. आर. के. महाविद्यालय के इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर शहरयार अली ने हुमा नकवी नामक महिला द्वारा फेसबुक पर डाली गई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की फोटो पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की थी।

उन्होंने बताया कि इसे लेकर कुछ हिंदूवादी संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था। इस मामले में पार्षद एवं भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह की तहरीर पर रामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था।

प्रियदर्शी ने बताया कि इस मामले में प्रोफेसर शहरयार अली ने आज अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) अनुराग कुमार की अदालत में आत्मसमर्पण किया और अंतरिम जमानत की अर्जी दी, जिसे न्यायाधीश ने खारिज कर दिया। उसके बाद अदालत के आदेश पर शहरयार अली को जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो